Rajasthan: पूर्व सीएम गहलोत ने क्यों कहा कि मैं तो मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दूंगा? भाई आप अच्छा काम करें, वैसे भी प्रदेश में हो रही हैं....
- byShiv
- 23 Jun, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को उत्तर प्रदेश के आगरा के दौरे पर रहे। आगरा जाते समय ट्रेन के भरतपुर पहुंचने पर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का स्वागत किया गया। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब हो गई है। प्रदेश में दुष्कर्म, लूट, हत्या जैसी वारदातें बढ रही है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मौके पर पूर्व सीएम ने कहा कि बिजली कटौती ने प्रदेश के लोगों को परेशान कर दिया है, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को प्राथमिकता के आधार पर जनता के काम करने चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के बारे में तो भरतपुर के लोग ही ज्यादा जानते हैं क्योंकि भरतपुर का जो घर का सदस्य है, मुख्यमंत्री बना है, इससे ज्यादा भरतपुर के लिए गर्व की क्या बात होगी, मैं तो मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दूंगा भाई आप अच्छा काम करके दिखाओ जिससे पूरे प्रदेश में नाम हो भरतपुर का।
pc- abp news






