Rajasthan: प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने क्यों जताया पीएम मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार? जानेंगे तो रह जाएंगे आप भी...

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों की घोषणा अभी नहीं हुई हैं लेकिन भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में राजस्थान के 15 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी हुई हैं और उनमें से ही एक हैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी। जिनकों पहली ही लिस्ट में जगह मिली है। बता दें की चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद जोशी पहली बार गृह क्षेत्र में पहुंचे थे।

यहां उन्होंने अपने लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और सांवलिया सेठ के दर्शन किए। चित्तौड़गढ़ जाते समय रास्ते में अनेक स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन ने उनका स्वागत भी किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने लोकसभा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा एक बार फिर से भरोसा कर चित्तौड़गढ़ से लोकसभा प्रत्याशी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी देश को अपना परिवार मानते है, इसलिए किसान, व्यापारी, युवा, मजदूर, महिला सहित समाज के प्रत्येक वर्गों के सुझाव के आधार पर ही तीसरी सरकार का संकल्प पत्र तैयार किया जा रहा है।

pc- abp news