Rajasthan: वसुंधरा राजे ने क्यों कहा कि 'मैं तुम्हारे लिए क्या कर सकती हूं, मैं अपने आप को खुद ही नहीं बचा पाई'
- byShiv
- 10 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भाजपा की सरकार बने लगभग ढ़ाई वर्ष से ज्यादा का समय हो गया हैं, लेकिन इस बार सीएम वसुंधरा राजे नहीं भजनलाल शर्मा को बनाया गया है। वैसे अब वसुंधरा राजे सक्रिय राजनीति से भी दूर हैं और वो कभी कभार पार्टी कार्यक्रमों में नजर आती रहती हैं। हालांकि वह जब भी मंच पर खड़ी होती हैं तो वसुंधरा राजे के बयानों से लोग अल-अलग उम्मीद रखते हैं। उनके बयान सियासी गलियारों में हलचल मचा देते है।

क्या बोली राजे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अभी वसुंधरा राजे अपने पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह की जन संवाद यात्रा को हरी झंडी दिखाने झालावाड़ जिले के कामखेड़ा धाम पहुंची थी। वहीं अपने संबोधन में वसुंधरा ने ऐसा बयान दिया जिससे सियासी हलचल मचना तय माना जा रहा है। यात्रा को रवाना करने से पहले राजे ने एक आम सभा को संबोधित किया। भाषण के अंत में वसुंधरा ने फिर कुछ ऐसा कह डाला जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वसुंधरा राजे ने क्या दिया बयान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मंच से वसुंधरा राजे ने कहा कि कल वह जब झालावाड़ आई तो कुछ लोगों ने उन्हें काम बताए और सहयोग करने के लिए कहा। लेकिन मैंने उन्हें कह दिया कि मैं तुम्हारे लिए क्या कर सकती हूं, मैं अपने आप को खुद ही नहीं बचा पाई मेरा ही सब कुछ चला गया। हालांकि की वसुंधरा राजे ने मुस्कुराते हुए मंच से इस बात को कहा, लेकिन इस बात के कई गंभीर मायने निकाले जा रहे हैं।
pc- etv bharat, firstindia,thenewsminute.com






