Rajasthan: एक दिन की दुल्हन के बारे में सुन खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे, छोटी बहन ने जीजा के लिए किए....
- byShiv
- 09 Jul, 2024

इंटरनेट डेस्क। आपने कभी एक दिन की दुल्हन की कोई खबर सुनी हैं अगर नहीं तो फिर आज हम आपको बताएंगे एक दिन की दुल्हन के बारे में। दरसल बात हैं अजमेर की हैं जहां शादी के करके घर आई दुल्हन ने महज 24 घंटे के अंदर छत से कूदकर अपनी जान दे दी और वो एक दिन की ही दुल्हन बन सकी। इस सुसाइड केस की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया। हर किसी के मन में ये सवाल उठ रहा हैं कि आखिर ऐसी कौन सी वजह थी। जिसके कारण दुल्हन को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। अब इस मामले में दुल्हन की बहन के बयान और सनसनी मचा दी है।
छोटी बहिन ने किया खुलासा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दुल्हन की बहन ने इस मामले में बताया कि दूल्हे ने फेरे के समय झगड़ा किया था। दुल्हन की बहन की इस बात से साफ पता चल रहा है कि शादी के साथ साथ दूल्हा दुल्हन में भी विवाद शुरू हो गया था। जिसकी वजह से ही शायद दुल्हन ने शादी के दूसरे दिन ये कदम उठाया। दुल्हन की बहन ने बताया कि दूल्हे ने फेरे के समय ही झगड़ा किया था। दूल्हा शराब पीता है। दूल्हे ने फेरे के समय भी पी रखी थी। ये सब दुल्हन को पसंद नहीं था। उसने शादी से पहले झूठ बोला था।
ये हैं पूरा मामला
राजस्थान के अजमेर में सोमवार को गोकुलधाम अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से कूदकर 32 साल की दुल्हन ने जान दे दी थी। रविवार को ही दुल्हन कोमल शर्मा की शादी अजमेर के रौनक बंसल से हुई थी। सोमवार को गोकुलधाम अपार्टमेंट में स्थित ससुराल में शादी के बाद की रस्में चल रही थी। तभी दुल्हन बोली कि मुझे घबराहट हो रही है। ये कहकर वह छत पर चली गई। इसके बाद उसने अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया।
pc- amar ujala