Rajpal Yadav: अभिनेता राजपाल यादव की बढ़ी मुश्किले,9 सितंबर को नीलाम होगी उनकी 2 संपत्तिया

इंटरनेट डेस्क। चेक बाउंस के मामले में फंसे फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें फिर बढ़ती दिख रही है। यूपी के शाहजहांपुर में स्थित उनकी दो बड़ी संपत्तियों को 9 सितंबर को नीलाम किया जाएगा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुंबई की ओर से इसे लेकर शहर और गांव में स्थित संपत्तियों पर नीलामी संबंधी नोटिस चस्पा कर दिया गया है। 

राजपाल यादव पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई का 16 करोड़ 61 लाख 64 हजार रुपये का बकाया है। हालांकि दोनों संपत्तियों की कीमत बैंक ने 3 करोड़ 19 लाख 26 हजार रुपये निर्धारित किया है। बताया जा रहा है कि राजपाल यादव ने यह ऋण अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए लिया था। ऋण की वसूली न होने पर बैंक ने गिरवी रखी गई संपत्तियों को कब्जे में लेकर नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

बैंक रिकॉर्ड के मुताबिक शाहजहांपुर में राजपाल यादव की दो संपत्तियां हैं। इनमें एक शहर में स्थित संपत्ति तथा दूसरी गांव में स्थित खेत और मकान शामिल हैं। इनकी नीलामी 9 सितंबर को ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। बताया जा रहा है कि ऋण के लिए राजपाल यादव ने पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी यादव की संपत्तियों को भी गारंटर के रूप में गिरवी रखा था। इसी आधार पर बैंक ने संबंधित संपत्तियों पर कार्रवाई शुरू की है। वहीं चर्चा है कि शाहजहांपुर के अलावा मुंबई स्थित उनकी अन्य संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया भी चल रही है।

pc- siasat.com