Rajpal Yadav: कॉमिक एक्टर राजपाल यादव ने शुरू किया अपना यूट्यूब चैनल
- byShiv
- 28 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के सबसे चहेते कॉमिक एक्टर राजपाल यादव पिछले कुछ दिनों से चेक बाउंस की समस्यां को लेकर परेशान थे। इसके कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। लेकिन अब वापस अपने काम पर लौट आए हैं, उन्होंने अपनी फिल्मों की शूटिंग करनी शुरू कर दी है, तिहाड़ जेल में लगभग 12 दिन रहने के बाद, एक्टर के जीवन में धीरे-धीरे सब नॉर्मल हो रहा है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजपाल यादव ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर करके फैंस और चाहने वालों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें मुश्किल घड़ी में सहारा दिया।
राजपाल ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो डालकर ये ऐलान किया है कि वो अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं, एक्टर ने राजपाल नौरंग यादव नाम से एक यूट्यूब चैनल खोला है, जिसमें वो एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने वाले हैं, उनकी वीडियो बच्चे से लेकर बूढ़ा-जवान हर कोई देख सकेगा, राजपाल ने लोगों से सपोर्ट की गुहार लगाई है।
pc- deccanherald.com






