Rajpal Yadav: कोर्ट में छलका राजपाल यादव का दर्द, मैं खुद एक ड्रामा बन गया हूं...1.15 करोड़ देने को हुए राजी

इंटरनेट डेस्क। चेक बाउंस मामले में घिरे बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के केस में नया अपडेट सामने आ चुका है। यहां फाइनली एक्टर कर्ज की कुछ रकम चुकाने को तैयार हुए हैं, राजपाल बुधवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, उनके हाथ में 1.15 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट था, बाकी के 85 लाख जमा करने के लिए उन्होंने 13 अक्टूबर तक का समय मांगा है। जज के सामने राजपाल ने कोर्ट को अपना दुखड़ा सुनाया।

जज ने चुटकी लेते हुए राजपाल यादव से कहा- आपकी फिल्मों की तरह, आपका पैसा भी अता पता लापता, गायब है। राजपाल ने मायूसी से कोर्ट में कहा कि लोगों का मनोरंजन करते हुए वो खुद ड्रामा बन गए हैं। सीजेआई ने पूछा कि क्या वो कोई धारावाहिक या फिल्म बना रहे हैं या यूं ही घूम रहे हैं? अदालत में पेश राजपाल यादव ने कहा कि मेरा बहुत सारा पैसा डूब गया है, इस फिल्म में मुझे 17 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, पिछले 13 सालों से इन लोगों ने मेरी फिल्म नहीं बनने दी, उन्होंने स्टे ऑर्डर ले लिया था, उन्होंने बदले की नीयत से अपने 5 करोड़ रुपये के चक्कर में मेरा 22 करोड़ रुपये का नुकसान करवा दिया।

शुरुआत में मुझसे कहा था कि मैं 100 करोड़ रुपये का आदमी हूं, फिर धमकाया कि वो मुझे अदालतों में घसीटेगा, मैं सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा हूं, अब मैं खुद एक ड्रामा बन गया हूं, मैंने 200 फिल्में की हैं और उन्होंने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। अब मुझे फिर से काम मिलने लगा है, मैं उनका पैसा चुका दूंगा।

pc- india today