Rakhi Special: स्पीड पोस्ट से भेजी राखी नहीं पहुंची तो करें यहां पर शिकायत, मिलेगा रिफंड भी

इंटरनेट डेस्क। रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। जो भाई-बहन एक-दूसरे से दूर रहते हैं, वे इस खास मौके पर स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री के जरिए राखी और उपहार भेजते हैं। जैसे-जैसे रक्षाबंधन नजदीक आता है, भारतीय डाक विभाग पर पार्सल और राखियों का दबाव भी बढ़ जाता है। हालांकि कई बार भीड़ की वजह से पार्सल समय पर नहीं पहुंच पाता हैं। अगर आप भी राखि भेज रहे हैं और डाक विभाग उसकी डिलीवरी में देरी कर रहा हैं तो अब सिर्फ इंतजार करने की जरूरत नहीं है। विभाग ने ऐसी स्थिति में ग्राहकों के लिए शिकायत दर्ज कराने और कुछ मामलों में रिफंड लेने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।

13 अंकों के नंबर से ऐसे करें पार्सल ट्रैक
स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री से पार्सल बुक कराने के बाद डाकघर की ओर से एक रसीद दी जाती है। इस रसीद पर 13 अंकों का कंनसाइनमेंट नंबर दर्ज होता है। इसी नंबर की मदद से भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ट्रेक एन ट्रेक ऑप्शन के जरिए पार्सल की मौजूदा स्थिति देखी जा सकती है। कोई अपडेट दिखाई नहीं देता हैं, तो इंडिया पोस्ट के राष्ट्रीय कस्टमर केयर नंबर 1800-266-6868 पर कॉल करके भी जानकारी ली जा सकती है।

ऑनलाइन दर्ज कराएं शिकायत
यदि ट्रैकिंग के दौरान पता चलता है कि पार्सल लंबे समय से एक ही जगह पर रुका हुआ है या उसकी डिलीवरी नहीं हुई है तो ग्राहक भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकता है। भारतीय डाक विभाग के नियमों के मुताबिक अगर तय समय-सीमा के भीतर दस्तावेज या पार्सल की डिलीवरी नहीं हो पाती है तो ग्राहक को पूरा पोस्टेज शुल्क रिफंड किया जाता है।

pc- ndtv