Ranveer Singh: धुरंधर के बाद अब इस फिल्म में भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आएंगे रणवीर सिंह

इंटरनेट डेेस्क। रणवीर सिंह अब बड़े पर्दे पर भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आएंगे। रणवीर सिंह खुद इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगे, ये फिल्म तीन भागों में बनने वाली ट्रिलॉजी होगी। पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह अब अपने करियर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक की तैयारी कर रहे हैं।

खबरों की माने तो रणवीर ने अमीश त्रिपाठी की मशहूर किताब द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा के राइट्स अपनी प्रोडक्शन कंपनी के तहत हासिल कर लिए हैं। इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने बिड़ला स्टूडियोज के साथ साझेदारी की है और इसे एक भव्य ट्रिलॉजी के रूप में बनाया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट और वर्ल्ड-बिल्डिंग पर तेजी से काम चल रहा है। रणवीर सिंह और अनन्या बिड़ला खुद इस प्रोजेक्ट की क्रिएटिव डेवलपमेंट में शामिल हैं। खास बात यह है कि रणवीर सिंह इस ट्रिलॉजी में भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आएंगे।

pc- newsbytesapp.com