Rashid Khan: राशिद खान को मिला था भारत और ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता के साथ नेशनल टीम में खेलने का....उन्होंने कहा, लेकिन मैंने देश को...
- byShiv
- 20 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने अपनी नई किताब में कुछ ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए है, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा रखी हैं। राशिद ने बताया कि उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से नागरिकता के ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने अपने देश के प्रति वफादारी को सर्वाेपरि रखा।
जानकारी के अनुसार राशिद खान ने अपनी किताब में आईपीएल 2023 के दौरान का एक दिलचस्प वाकया साझा किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट की एक बड़ी हस्ती ने उन्हें भारत में बसने और यहीं से क्रिकेट खेलने का प्रस्ताव दिया था।
राशिद के अनुसार, उस शख्स ने उनसे कहा था कि आपके देश, अफगानिस्तान के हालात बहुत खराब हैं। आप भारत आ जाइए, हम आपको भारतीय दस्तावेज देंगे, यहीं रहिए और यहीं से क्रिकेट खेलिए। राशिद ने बताया कि वे यह सुनकर हैरान रह गए थे, लेकिन उन्होंने मुस्कुराते हुए बड़ी शालीनता से जवाब दिया, बहुत-बहुत धन्यवाद, लेकिन मैं अपने देश अफगानिस्तान के लिए ही खेल रहा हूं। राशिद खान ने खुलासा किया कि इस तरह के प्रस्ताव उन्हें केवल भारत से ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया से भी मिले थे। उन्होंने अपनी किताब में साफ शब्दों में लिखा है, मुझे ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों तरफ से नागरिकता और वहां की नेशनल टीम से खेलने के ऑफर मिले थे।
pc- ehawk.in






