Rashifal 19 March 2025: इन राशियों के जातकों के लिए मिला जुला रह सकता हैं दिन, आपको मिल सकता हैं कोई अच्छा काम, जाने राशिफल
- byShiv
- 18 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। 19 मार्च 2025 बुधवार का दिन आपके लिए शुभ है। आज आप गणेश जी की पूजा करें और उन्हें लड्डू का भोग लगाए। आपके जो भी काम अटके हैं वो पूरे होंगे। इसके साथ ही आपको कोई अच्छा काम भी हाथ लग सकता हैं, तो जानते हैं क्या कहता हैं आपका राशिफल।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला हो सकता है। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।
सिंह राशि
दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपको बेवजह की अफवाहों से दूर रहने की आवश्यकता है और आप किसी से बातचीत बहुत ही देखभाल कर करें। आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर थोड़ी ढील दे सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। वैवाहिक जीवन मे खुशनुमा रहेगी। कल आप अपने पारिवारिक मामलों को घर से बाहर न जाने दें। आप किसी सामाजिक आयोजन में बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
pc- india tv hindi