Rashifal 20 nov 2025: इन राशियों के जातको के लिए अच्छा होगा दिन, हो सकता हैं आज आर्थिेक लाभ, जाने क्या कहता हैं राशिफल
- byShiv
- 19 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। 20 नवंबर 2025 गुरूवार दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जहां कुछ लोग करियर और बिज़नेस में बड़ी उपलब्धियों को प्राप्त करेंगे तो वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य और निर्णयों से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तो जानते हैं क्या कहता हैं आपका राशिफल।
तुला राशि
तुला राशि वालों को आज के दिन उनके सितारे उनके पक्ष में काम करते हुए दिखाई देंगे। कार्यक्षेत्र में चली आ रही परेशानियां जल्द ही दूर होंगी, आज के दिन किसी नए तरह के प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। जिन लोगों का प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई वाद-विवाद चल रहा है आज के दिन आपको उसमें संयम बरतना होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही बेहतर रहेगा, आपको आर्थिक मामलों में बहुत ही संयमित होकर काम करना होगा। आज के दिन आपको बेकार के खर्चों को करने से बचना होगा, लेकिन आज के दिन आपका काफी लंबे समय से चला आ रहा धन वापस मिल सकता है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल और शुभ रहेगा, आज के दिन कई दिनों से चली आ रही उलझनें सुलझ सकती है, जिससे आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जो लोग व्यापार में है आज के दिन उनको नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी।
pc- media4support.com






