Rashifal 26 March 2025: इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा मिला जुला, करनी पड़ेगी मेहनत, आर्थिक स्थिति हो सकती हैं कमजोर, जाने राशिफल
- byShiv
- 25 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। 26 मार्च 2025 बुधवार का दिन आपके लिए बड़ा ही काम का हैं, आज के दिन आप भगवान गणेश जी की पूजा करें और अपने किसी नए काम की शुरूआत कर सकते है आपको इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही आपके सितारें भी आपका साथ देंगे। तो जानते हैं क्या कहता हैं आपका राशिफल।
कर्क राशि
दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपकी इन्कम तो बढ़ेगी, लेकिन उसके लिए आपको मेहनत मशक्कत अधिक करनी होगी। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। बड़ों के प्रति प्रेम व सहयोग की भावना रहेगी।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए अपने धन संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके खर्च बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती हैं। व्यावसायिक योजना को गति मिलेगी। आपके मन में किसी बात को लेकर बेचौनी रहने से आपका मन परेशान रहेगा।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए किसी नए घर के खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।
pc- india tv hindi