Rashifal 28 march 2026: इन राशियों के जातकों के लिए दिन होगा शुभ, मिलेंगे नए काम के अवसर, जाने क्या कहता हैं राशिफल
- byShiv
- 27 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। 28 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ होने वाला है। कुछ राशियों को फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी। आज कई राशियों को अचानक धन लाभ के नए अवसर और पारिवारिक खुशियां मिल सकती हैं। तो जानते हैं क्या कहता हैं राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन थोड़ा व्यस्त और चुनौतियों भरा रह सकता है, एक साथ कई काम सामने आ सकते हैं, जिससे भागदौड़ बढ़ेगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं, निवेश करते समय लालच से बचें।
वृषभ राशि
आपको खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, वरना बजट बिगड़ सकता है। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को कोई उपलब्धि मिल सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं।
मिथुन राशि
आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा, रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, नए लोगों से मुलाकात होगी, जिससे भविष्य में फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक लाभ के योग हैं।
pc - india tv hindi






