Rashifal 29 may 2026: आज का दिन शुभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रूका हुआ धन मिलेगा वापस, जाने क्या कहता हैं राशिफल

इंटरनेट डेस्क। 29 मई 2026 शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आज सकारात्मक सोच रखें, गुस्सा कंट्रोल करें, जरूरतमंदों की मदद करें और हर काम में ईमानदारी रखें। जानते हैं आज क्या कहता हैं आपका राशिफल।

तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। व्यापार में नई डील या साझेदारी के लिए समय अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन संयम और सतर्कता से काम लेने का रहेगा। नौकरी और व्यापार में व्यस्तता अधिक रह सकती है, लेकिन मेहनत का लाभ भी मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार सफल हो सकता है।

धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रह सकता है, लेकिन साथ ही कई अच्छे अवसर भी मिलेंगे। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से राहत महसूस होगी। व्यापार में लाभ की स्थिति बन सकती है।

pc- firstindianews.com