Ravana Age: मृत्यु के समय कितनी थी रावण की उम्र, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
- byShiv
- 28 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। रामायण में हम राम, लक्ष्मण, हनुमान और सीता जी के साथ साथ रावण के बारे में पढ़ते और सुनते है। रामायण में रावण को केवल एक राक्षस राजा नहीं, बल्कि महान तपस्वी, विद्वान और शक्तिशाली शासक के रूप में भी वर्णित किया गया है। रावण ज्ञाप और उसके तपस्वी होने के बारे में भी पता चलता है। लेकिन उसकी आयु को लेकर आज भी लोगों के मन में जिज्ञासा बनी रहती है। धार्मिक ग्रंथों और विभिन्न मान्यताओं के अनुसार, रावण की उम्र सामान्य मानव से कहीं अधिक थी तो चले जानते हैं आज इस बारे में।
की थी कठोर तपस्या
जानकारी के अनुसार रामायण में उल्लेख मिलता है कि रावण ने अपने भाइयों कुम्भकर्ण और विभीषण के साथ मिलकर ब्रह्माजी की 11,000 वर्षों तक कठोर तपस्या की थी। इस तपस्या के फलस्वरूप उसे अपार शक्तियां और वरदान प्राप्त हुए, जिसने उसे लगभग अजेय बना दिया था।
मृत्यु के समय रावण की वास्तविक आयु
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रीराम के हाथों अंत होने तक रावण की आयु लगभग 39,000 वर्ष 16 माह और 9 दिन बताई जाती है। वहीं कुछ अन्य मान्यताओं में कहा गया है कि राम-रावण युद्ध के समय रावण की आयु 8,00,000 वर्ष थी। इसे 112 दिव्य वर्षों के बराबर माना जाता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि रावण का जीवन काल सामान्य मानव से कहीं अधिक था।
कितना लंबा रहा रावण का शासन?
मान्यताओं के अनुसार, रावण ने 28,800 वर्षों तक लंका पर शासन किया। इतने लंबे समय तक शासन करना उसकी शक्ति, रणनीति और प्रशासनिक क्षमता को दर्शाता है।
pc -herzindagi.com





