Recipe Tips: बना सकते हैं आप भी घर पर सबके लिए बेल का जूस

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों के मौसम में अगर आप भी बचे रहना चाहते हैं और नहीं चाहते हैं कि आपको कोई परेशानी हो तो आपको लिक्विड चीजों का ज्यादा सेवन करना है। इन चीजों में आप जूस भी ले सकते हैं और वो भी बेल का। तो चले जानते हैं इसकी रेसिपी।

सामग्री
बेल फल कम से कम 2
भुना जीरा  1 टी स्पून
काला नमक - स्वादानुसार
चीनी 5 टेबल स्पून
आइस क्यूब्स 5-6

विधि 
आपको बेल को काटकर उसका गूदा निकालना है। अब निकाले गूदे को एक बड़े बर्तन में डालें और गूदे की मात्रा के हिसाब से दोगुना पानी बर्तन में डाल दें। इसके बाद हाथों की मदद से गूदे को पानी के साथ अच्छी तरह से मसलें। इसके बाद पानी में मसले गूदे को एक मोटे छेद वाली छन्नी की मदद से छान लें। इसके बाद छलनी में आया मोटा गूदा दबा-दबाकर सारा रस बर्तन में निकाल लें। अब रस में स्वादानुसार चीनी डाले, घुलने के बाद बर्तन में भुना जीरा, स्वादानुसार नमक और 4-5 आइस क्यूब्स डाल दें और सर्व करें।

pc- hindustan