Remedies for Goddess Lakshmi: गुरुवार को करें आप भी ये खास उपाय, मिलेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, चमक उठेगी किस्मत

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म शास्त्रों में हर देवी देवता के लिए सप्ताह का एक दिन सर्म्पित होता है। ऐसे में आज गुरुवार का दिन हैं और आज भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। वैसे आपको विष्ष्णु भगवान की कृपा पाने के लिए मां लक्ष्मी की भी पूजा करनी होती है। ऐसे में आपको इसके लिए दोगुना फल मिलता है, आए जानते हैं क्या करना चाहिए।

क्या करें लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय करते हैं, मान्यता है कि गुरुवार को सूर्यास्त से पहले मां लक्ष्मी के समक्ष दीपक जलाने से उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद दीपक जलाने से माँ लक्ष्मी का घर में आगमन होता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, इसलिए यह मान्यता है कि सूर्यास्त से पहले दीपक जलाकर मां लक्ष्मी को आमंत्रित किया जाता है।

इन स्थानों पर दीपक जलाएं
सूर्यास्त के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं, इससे लक्ष्मीजी का स्वागत होता है, तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है, तिजोरी या धन रखने की जगह पर दीपक जलाने से धन में वृद्धि मानी जाती है।

pc- triptotemples.com