Republic day 2024: 26 जनवरी के दिन दो भारतीय क्रिकेटरों के साथ हुआ था अजीब संयोग, जानकर हैरान रह जाएंगे आप


खेल डेस्क। 26 जनवरी को हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। शुक्रवार को ये राष्ट्रीय पर्व मनाया जाएगा। 26 जनवरी को क्रिकेट से जुड़ी एक रोचक जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपको भी विश्वास नहीं होगा। इस दिन दो बल्लेबाजों ने एक ही मैदान पर समान स्कोर बनाया था।

टीम इंडिया के दो खिलाडिय़ों ने गणतंत्र दिवस के दिन ऐसा संयोग बनाया। ये क्रिकेटर पूर्व महान बल्लेबाज विजय हजारे और विराट कोहली हैं। दोनों ने इस दिन शतकीय पारियां खेली थी। पूर्व कप्तान भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साल 2012 में एडिलेड टेस्ट के दौरान 26 जनवरी के दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 199 गेंद पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 116 रन की शतकीय पारी खेली थी।

इस पारी में वह एलबीडब्ल्यू आउट हुए थे। वहीं 1948 में एडिलेड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विजय हजारे ने 26 जनवरी को 116 रन की पारी खेली। विजय हजारे भी एलबीडब्ल्यू आउट हुए थे। 

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें