RSS: भागवत के दौरे से पहले बोला अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग, RSS पर लगे बैन, संघ के नेताओं को नहीं दिया जाए सम्मान

इंटरनेट डेस्क। आरएसएस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं और वो भी अमेरिका की और से, जी हां अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। आयोग के अधिकारियों ने अमेरिकी सरकार से आरएसएस नेताओं को राजनयिक सम्मान नहीं देने और उनके साथ उच्चस्तरीय बैठकें नहीं करने को कहा है।

क्या कहा गया हैं
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आयोग के चेयरमैन आसिफ महमूद ने कहा कि पीएम मोदी आरएसएस के सदस्य हैं और इसके सहयोगी संगठनों ने धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमले किए हैं। महमूद का यह बयान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे से कुछ हफ्ते पहले आया है। भागवत 25 अगस्त से अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के दौरे पर जाएंगे। 

आयोग कमिश्नर ने क्या कहा
आयोग के कमिश्नर बोले- भारत सरकार से जुड़े आरएसएस नेताओं को सम्मान न मिलेकमिश्नर जीन मिल्स ने कहा कि आरएसएस नेता अगर भारतीय सरकार से जुड़े भी हों, तब भी उन्हें उच्चस्तरीय बैठकों या राजनयिक सम्मान का हकदार नहीं माना जाना चाहिए। मिल्स ने कहा कि इसके बजाय अमेरिकी सरकार को धार्मिक विश्वास की स्वतंत्रता के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार पाए गए आरएसएस सदस्यों पर प्रतिबंध लगाने पर ध्यान देना चाहिए।

pc- thehindustangazette.com