Russia-Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उन्हें लगता है कि यूक्रेन युद्ध अब खत्म होने वाला हैं
- byShiv
- 11 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उन्हें लगता है कि यूक्रेन युद्ध अब खत्म होने वाला है। उन्होंने यह बयान मॉस्को में वर्षों बाद आयोजित सबसे छोटे विक्ट्री डे परेड में यूक्रेन पर जीत का संकल्प लेने के कुछ ही घंटों बाद दिया। पुतिन ने पत्रकारों से रूस-यूक्रेन युद्ध के बारे में बात करते हुए कहा, मुझे लगता है कि यह मामला अब अपने अंत की ओर बढ़ रहा है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा यह युद्ध दूसरे विश्व युद्ध के बाद से यूरोप का सबसे घातक संघर्ष है। उन्होंने यह भी कहा कि वह यूरोप के लिए नई सुरक्षा व्यवस्थाओं पर बातचीत करने को तैयार होंगे, और उनके पसंदीदा वार्ताकार जर्मनी के पूर्व चांसलर गेरहार्ड श्रोडर होंगे।
क्रेमलिन ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की मध्यस्थता से चल रही शांति वार्ता फिलहाल रोक दी गई है। पुतिन ने बार-बार यह संकल्प लिया है कि वे तब तक लड़ते रहेंगे जब तक रूस के युद्ध के सभी विभिन्न उद्देश्य हासिल नहीं हो जाते। मॉस्को इस युद्ध को विशेष सैन्य अभियान कहता है। रूस ने 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण की शुरुआत की थी।
pc- news18 hindi






