Russia-Ukraine war: ट्रंप और यूक्रेन राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच मुलाकात की जगह हुई तय, जंग रोकने के लिए हो सकती हैं...
- byShiv
- 27 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को रूकवाने के लिए ट्रंप जी तोड़ मेहनत कर रहे है। अब इस जंग को रूकवाने की बात करने के लिए रविवार को फ्लोरिडा स्थित रिजार्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की बैठक होगी। यहां होने वाली वार्ता करीब चार वर्ष से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने के सिलसिले में महत्वपूर्ण होगी।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक्स पर पोस्ट अपने बयान में जेलेंस्की ने कहा, शांति की प्रत्याशा में हम अपना एक भी दिन व्यर्थ नहीं जाने दे रहे हैं। शांति के लिए हम प्रतिदिन प्रयास कर रहे हैं। इसीलिए हमने अमेरिका के साथ सर्वाेच्च स्तर पर वार्ता का निर्णय लिया है, उस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
जेलेंस्की ने बताया कि उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति के दूत स्टीव विटकाफ और दामाद जेरेड कुशनर ने युद्ध रोकने के संबंध में अच्छी वार्ता हुई है। जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा था कि वह पूर्वी यूक्रेन के नियंत्रण वाले इलाकों से अपने सैनिक हटा सकते हैं लेकिन रूस को भी वहां से अपने सैनिक हटाने होंगे और वहां पर असैन्य क्षेत्र बनाना होगा जिसमें अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बल तैनात होंगे।
pc- jagran





