Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने कहा, रूस-यूक्रेन में शांति समझौते के लिए अमेरिका तलाश रहा इस बात की संभावना

इंटरनेट डेस्क। यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध का अंत अभी भी नजर नहीं आ रहा है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक इंटरव्यू में बताया कि अमेरिका इस बात की संभावना तलाश रहा है कि क्या रूस और यूक्रेन सर्दियों के दौरान युद्ध का असर कम कर सकते हैं। मकसद यह है कि शांति समझौते के लिए फिर से बातचीत शुरू की जा सके।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिकी प्रतिनिधि (स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर) ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से लगभग तीन घंटे मुलाकात की और इसके बाद कीव में जेलेंस्की से मिले। अमेरिकी दूतों के अनुसार, रूस बातचीत के लिए तैयार है। हालांकि जेलेंस्की इस पर पूरी तरह भरोसा नहीं कर रहे, क्योंकि मैदान पर रूस के हमले जारी हैं।

सर्दियों में हमले रोकने या कम करने के लिए कुछ प्रमुख क्षेत्रों में सहमति बनाने की कोशिश हो रही है। सर्दियों में बिजली और हीटिंग से जुड़े ठिकानों पर हमले रोकना. व्यापार और अनाज की आपूर्ति चालू रखना ताकि वैश्विक स्तर पर महंगाई और भोजन का संकट न बढ़े।

pc- ndtv india