Russia-US: रूस ने लगाई अमेरिका की क्लास, कहा-भारत को तेल खरीदने के लिए किसी की इजाजत लेने की जरूरत नहीं

इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट में युद्ध के शुरू होने के बाद अमेरिका ने दावा किया कि उसने भारत को रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिन की छूट दी है। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि वैश्विक तेल आपूर्ति में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए ये कदम उठाया गया है, ट्रंप प्रशासन की ओर से आए इस बयान पर रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने दो टूक कहा कि भारत को किसी से इजाजत लेने की जरूरत नहीं है।

क्या बोले रूसी राजदूत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रूसी राजदूत ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि मुझे लगता है कि भारतीय अधिकारियों ने पहले ही जवाब दे दिया है, उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान की तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका कितना भी कोशिश कर ले, वह रूसी तेल को दुनिया से नहीं हटा पाएगा। 

भारत को किसी से इजाजत नहीं चाहिएः रूस
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा, भारत को किसी से कोई इजाजत नहीं चाहिए, लेकिन अमेरिका का ऐसा रवैया उसकी सोच और अपने पार्टनर्स के प्रति उसके नजरिए को दिखाता है। मुझे नहीं लगता कि अमेरिका किसी को पार्टनर के तौर पर चाहता है या देखता है। जूनियर पार्टनर ज्यादा से ज्यादा जरूरतों को पूरा करते हैं और यह बात सभी को समझनी होगी।

pc- lowyinstitute.org, dailypioneer.com, ndtv