Salman Khan: शाहरुख के बाद अब सलमान के साथ बनेगी साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की जोड़ी, इस फिल्म में आएंगे नजर
- byShiv
- 10 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। सलमान खान ने सिकंदर में रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर किया था। अब वो बैटल ऑफ गलवान में काम कर रहे हैं, इसके बाद सलमान खान एक पैन इंडियन फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस फिल्म में वह साउथ की लेडी सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। रश्मिका के बाद उन्हें एक और साउथ हसीना का साथ मिला है। दिलचस्प बात यह है कि इस हीरोइन के साथ पहले सलमान के जिगरी यार शाह रुख खान लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं।
यह अदाकारा हैं नयनतारा, एक्ट्रेस ने साल 2023 में शाह रुख खान के साथ फिल्म जवान से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। जवान ने खिड़की पर रिकार्ड तोड़ कमाई की। हालांकि, उसके बाद भी नयनतारा ने जल्दबाजी में कोई हिंदी फिल्म साइन नहीं की। अब खबरें हैं कि जवान के बाद नयनतारा दूसरी हिंदी फिल्म अभिनेता सलमान खान के साथ करने जा रही हैं।
मिड-डे के मुताबिक, इस पैन इंडिया फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली और इसका निर्माण दिल राजू की प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले होगा। पैन इंडिया दर्शकों को ध्यान में रखते हुए फिल्म में हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा दोनों ही तरफ कुछ नामचीन कलाकारों को कास्ट किया जाना है।
pc- jansatta






