Salman Khan: इस फिल्म से फिर बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आ सकते हैं सलमान खान और करीना कपूर

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। जी हां खबरें हैं की फेमस डायरेक्टर जोड़ी राज और डीके के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला रहे हैं। राज और डीके, जिन्होंने द फैमिली मैन और फर्जी जैसी सुपरहिट वेब सीरीज से अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

जानकारी के अनुसार अब सलमान खान के साथ एक सुपरहीरो फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें सलमान के साथ करीना कपूर खान की जोड़ी नजर आ सकती है। 

बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के सालों बाद इन दोनों सितारों को फिर से एक साथ देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन खबरों ने फिल्म जगत में हलचल तेज कर दी है।

pc- bollywoodbubble.com