Salman Khan: बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को लॉन्च करेंगे सलमान, फिल्म का नाम होगा 'टार्जन'

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। शेरा पिछले कई सालों से सलमान के साए की तरह उनके साथ नजर आते हैं। अब शेरा के बेटे अबीर सिंह चर्चा में आ गए हैं, दरअसल, अबीर फिल्मों की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं वो जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं

फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह की पहली फिल्म का नाम टार्जन है। खास बात ये है कि इस फिल्म में उनके साथ सोराज पंचोली भी नजर आ सकते हैं। सलमान खान के लंबे समय से बॉडीगार्ड रहे गुरमीत सिंह जॉली उर्फ शेरा के बेटे अबीर सिंह के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा पिछले कई सालों से हो रही है।

फिल्म का निर्देशन कौन करेगा, इसे कौन-सा प्रोडक्शन हाउस बनाएगा और बाकी स्टार कास्ट में कौन-कौन शामिल होगा, इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। वहीं, ये भी साफ नहीं है कि सलमान खान इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे या इसमें कैमियो करेंगे।

pc- newsbytesapp.com