Salman Khan: सलमान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का बदला नाम, अब होगी इस नए टाइटल के साथ रिलीज
- byShiv
- 17 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। सलमान खान की साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदल दिया गया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सलमान खान ने नए नाम के साथ नया पोस्टर शेयर किया है। एक्टर ने फिल्म का दमदार पोस्टर शेयर कर बताया कि अब ये फिल्म मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस के नाम से दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
क्यों बदला गया नाम?
बैटल ऑफ गलवान से ऐसा लग रहा था कि फिल्म की कहानी केवल गलवान घाटी में हुए युद्ध तक सीमित है। हालांकि, फिल्म में और भी चीजें दिखाई गई हैं। इसमें 2020 की भारत-चीन झड़प के साथ-साथ भारतीय सैनिकों के व्यक्तिगत संघर्ष और उनके परिवारों के बलिदान को भी गहराई से बताया गया है। यही कारण है कि मेकर्स ने नाम बदलने का फैसला लिया है।
एक्सपर्ट्स का कहना है, फिल्म के नए नाम मातृभूमि शब्द सुनते ही शरीर में एक अलग जोश भर जाता है और अपना पन फील होता है। वहीं फिल्म में युद्ध करने की जगह शांति की बात की गई है। यही कारण है कि इसका नाम ‘मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रखा गया।
pc- jagran






