Sanjay Dutt: दिल्ली में राघव चड्ढ़ा से मिले अभिनेता संजय दत्त, चल पड़ी नई चर्चा

इंटरनेट डेस्क। आम आदमी पार्टी में इन दिनों चल रहे घमासान के बीच राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाए गए राघव चड्ढा एक्टर संजय दत्त से मिले है। बताया जा रहा हैं कि यह मुलाकात देश की राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुई है। आम आदमी पार्टी के चर्चित नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के घर खुद संजय दत्त पहुंचे और उनसे मुलाकात की।

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब राघव चड्ढा अपनी पार्टी में पद के फेरबदल और भविष्य की नई राजनीतिक अटकलों को लेकर खबरों में बने हुए हैं। राघव चड्ढा ने इस खास मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। 

तस्वीरों में राघव अपने सिग्नेचर कुर्ते-पायजामे में बेहद सलीके से नजर आ रहे हैं, वहीं संजय दत्त जींस और लंबे कुर्ते में अपने बाबा स्टाइल में काफी कूल लग रहे हैं। राघव ने अपनी पोस्ट में संजय दत्त की जमकर तारीफ करते हुए लिखा, संजय दत्त उन सबसे मिलनसार लोगों में से एक हैं जिन्हें मैं जानता हूं।

pc- amar ujala