aap: अन्नामलाई के इस्तीफे पर संजय सिंह का बयान, सभी को लगता है कि वो विजय की तरह चुनाव जीत जाएंगे
- byShiv
- 06 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। के अन्नामलाई ने बीजेपी को छोड़ दिया हैं और उनका इस्तीफा भी स्वीकार हो गया है। उन्होंने कहा कि तमिनलाडु में वो नया राजनीतिक दल बनाकर तमिलनाडु में अगला चुनाव लड़ेंगे। इस पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में एक प्रयोग सफल हो गया तो सभी को लगता है कि वो विजय थलापति की तरह चुनाव जीत जाएंगे। हो सकता है कि इस गलतफहमी का शिकार हुए हों।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इंडिया गठबंधन की 8 जून को दिल्ली में होने वाली बैठक पर संजय सिंह ने कहा, आम आदमी पार्टी ने पहले भी स्पष्ट कर दिया है कि हम इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं तो इसलिए उस बैठक में शामिल होने का तो कोई प्रश्न ही नहीं उठता क्योंकि हम उस गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी पर क्या बोले संजय सिंह?
कॉकरोच जनता पार्टी पर उन्होंने कहा, इस देश के युवाओं के मन में एक आक्रोश और गुस्सा है वो किस कारण से है? पेपर लीक के कारण से है, सीबीएसई में हुई धांधली के कारण है, पेपर लीक के नाम पर हो रहे हजारों करोड़ की रिश्वतखोरी के कारण है, भ्रष्टाचार के कारण है। अब आप उसको दबाने का प्रयास करेंगे तो वो और बढ़ेगा, ये हर जगह छात्र आंदोलन और युवा आंदोलन को कुचलने का काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि ये नाराजगी और गुस्से का इजहार है जो कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से इस देश के नौजवान कर रहे हैं।
pc-aaj tak, ndtv





