Sawan 2025: भोलेनाथ को सावन के महीने में चढ़ा दें आप भी ये एक फूल, आपकी हर मनोकामना होगी पूरी

इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस महीने में शिवजी की सच्चे मन से पूजा करने से हर इच्छा पूरी होती है। पंचांग के अनुसार साल 2025 में सावन का महीना 11 जुलाई 2025 से शुरू होगा और यह 9 अगस्त 2025 तक रहेगा। ऐसे में आप भी सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करें और अपनी मनोकामना पूरी करना चाहते हैं तो आज एक ऐसे फूल के बारे में बताएंगे जो आप जरूर अर्पित करें।

कौन सा है यह फूल?
आप भगवान शिव को सावन के महीने में पूजा के दौरान कनेर का फूल अवश्य चढ़ाएं। जी हां पीले कनेर का फूल भोलेनाथ को सबसे ज्यादा प्रिय है। माना जाता है कि इस फूल को अर्पित करने से भोलेनाथ भक्त की समस्त परेशानियों का अंत कर देते हैं। इस फूल को अर्पित करने से जीवन में सुख और शांति आती है। आइए जानते हैं कि यह फूल भगवान शिव को कैसे अर्पित करें?

कैसे अर्पित करें ये फूल?
कनेर का फूल चढ़ाने का सही तरीका भी जरूरी है। सबसे पहले सुबह स्नान करके शुद्ध हो जाएं, फिर शिवलिंग पर जल और दूध से अभिषेक करें। इसके बाद बेलपत्र और ताजा कनेर के फूल चढ़ाएं। कनेर चढ़ाते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। कनेर का फूल चढ़ाने से न केवल मनोकामनाएं पूरी होती हैं, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है।

pc- navbharatlive.com