Sawan 2026: जाने कब समाप्त हो रहा सावन का महीना, किस तारीख को पड़ेगा आखिरी सोमवार

इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे उत्तम माना गया है। ऐसे में शिवभक्त विधि-विधान से महादेव की पूजा करते हैं और सावन सोमवार का व्रत भी रखते हैं। साथ ही, इसी दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार भी आते हैं जिन पर शिवजी की विधि-विधान से पूजा करना अत्यंत फलदायक माना जाता है। बता दें कि सावन मास का आरंभ 30 जुलाई, गुरुवार से हुआ था। वहीं, अब कुछ दिनों में श्रावण पूर्णिमा के साथ ही सावन समाप्त हो जाएगा।

सावन 2026 कब समाप्त होगा?
पंचांग के अनुसार, श्रावण मास की शुरुआत 30 जुलाई से हुई थी और इसका समापन 28 अगस्त, शुक्रवार को होगा। इसके अगले दिन से भाद्रपद माह का आरंभ हो जाएगा।

सावन का आखिरी सोमवार व्रत कब है?
हिंदू धर्म में सावन सोमवार व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन भक्त शिवजी का जलाभिषेक, व्रत और विधि-विधान से पूजा करते हैं। मान्यता है की श्रद्धा भाव से केवल एक लोटा जल और बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाने से भी भक्तों को पुण्य फल प्राप्त हो सकता है। बता दें कि इस बार सावन का आखिरी सोमवार 24 अगस्त पड़ रहा है।

आखिरी मंगला गौरी व्रत कब है?
सावन मास में मंगला गौरी व्रत किया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना से व्रत करती हैं और विधि-विधान से मां गौरी की पूजा करती हैं। बता दें कि श्रावण मास में चौथा और आखिरी मंगला गौरी व्रत 25 अगस्त को रखा जाएगा।

pc- tv9