Sawan Purnima 2026: जाने किस दिन हैं सावन पूर्णिमा, इस दिन रहेगा दान पुण्य का खास महत्व
- byShiv
- 13 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना चल रहा हैं और हिंदू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व है। इस माह में कई पवित्र दिन और तिथियां आती हैं जिनमें स्नान, ध्यान और दान करने से जीवन के पाप कट जाते हैं। इसी तरह सावन पूर्णिमा की तिथि का भी विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन भगवान शिव, भगवान विष्णु और चंद्र देवता की उपासना करने का विधान है। सावन पूर्णिमा तिथि पर ही रक्षाबंधन पर्व भी पड़ता जिससे यह तिथि और भी विशेष हो जाती है, आइए जानें श्रावणी पूर्णिमा इस साल कब है।
कब है सावन पूर्णिमा 2026
इस साल सावन पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त 2026, सुबह 9.08 बजे से शुरू होगी और तिथि का समापन 28 अगस्त 2026 की सुबह 09.48 बजे होगी। इस तरह 28 अगस्त 2026 को सावन पूर्णिमा तिथि मान्य होगी।
सावन पूर्णिमा पर दान-स्नान का मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि पर स्नान करने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 04.28 बजे से लेकर सुबह 05.12 बजे तक होगा। पास की पवित्र नदी में या घर में नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना शुभ होगा।
सावन पूर्णिमा पर किन सामग्रियों का दान करें
सावन पूर्णिमा तिथि पर जरूरतमंदों में अन्न, वस्त्र और धन का दान करें, इस दान से व्यक्ति को अपार पुण्यफल की प्राप्ति होती है, शास्त्रों के अनुसार, पूर्णिमा तिथि पर गुड़ का दान करना भी अति शुभ फलदायी माना जाता है। इस दान से जीवन की कठिनाइयां दूर होती हैं और काम में आ रहीं विघ्न-बाधाओं का अंत होता है।
pc- amar ujala






