Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन नहीं खरीदनी चाहिए ये आपको ये चीजें, नहीं तो बिगड़ने लगेंगे आपके सारे...

इंटरेनट डेस्क। हिंदू धर्म में शनिवार का दिन बेहद खास माना जाता है। यह दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है, वैसे आज हम यह बात कर रहे हैं की शनिवार के दिन आपको किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। 

लोहा
शनिवार को लोहा या लोहे से बनी कोई भी चीज खरीदना अशुभ माना जाता है। लोहा सीधे तौर पर शनिदेव से जुड़ा हुआ माना जाता है। इस दिन इसे घर लाने से घर में तनाव, बहस और अशांति बढ़ सकती है।

नमक 
शनिवार के दिन नमक खरीदने से बचना चाहिए. मान्यता है कि इससे खर्च बढ़ता है और पैसे हाथ में नहीं टिकते।

काला तिल
काले तिल का इस्तेमाल शनि पूजा में होता है, लेकिन शनिवार को इन्हें खरीदना ठीक नहीं माना जाता।

सरसों का तेल 
शनिवार को शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाना शुभ माना जाता है, लेकिन इसी दिन तेल खरीदना अशुभ कहा गया है।

काले रंग के जूते-चप्पल 
शनिवार को काले रंग के जूते, चप्पल या चमड़े से बनी चीजें खरीदने से भी बचना चाहिए. इससे करियर में रुकावट, काम में असफलता और थकान बढ़ सकती है।

pc- news24