Shankaracharya: जगदगुरु परमहंस आचार्य ने दिया अल्टीमेटम, अविमुक्तेश्वरानंद को नहीं घुसने दिया जाएगा अयोध्या में, जाने क्यों
- byShiv
- 04 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का विवाद गहराता ही जा रहा है। अब रामनगरी अयोध्या से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर विवाद तेज हो गया है। बीते दिनों जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लगातार स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा की जा रही अभद्र टिप्पणी से आहत होकर इस्तीफा दे दिया था। अब इसी कड़ी में अयोध्या के तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंस आचार्य भी उतर आए हैं।
क्या मांग की
मीडिया रिपोटर्स की माने तो परमहंस आचार्य ने सीएम योगी के समर्थन में अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बकायदा फतवा जारी कर दिया है। वो भी अयोध्या में प्रवेश न करने देने का फतवा जारी किया है। जगदगुरु परमहंस आचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई कथित अभद्र टिप्पणियों से नाराज हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को औरंगजेब और हुमायूं का बेटा कहना अत्यंत निंदनीय है। एक संत को शोभा नहीं देता।
वापस ले अपने शब्द
मीडिया रिपोटर्स की माने तो परमहंस आचार्य ने कहा कि सीएम योगी सनातन धर्म और उत्तर प्रदेश के हित में लगातार काम कर रहे हैं, इस तरह की भाषा अस्वीकार्य है। जब तक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने शब्द वापस नहीं लेते और योगी जी से माफी नहीं मांगते, तब तक उन्हें अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का गाय को लेकर चल रहा आंदोलन राजनीति से प्रेरित है।
pc-x.com, hindutvaprofiles.org






