Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में इस बार क्या होगी माता की सवारी और किस दिन से होने जा रही नवरात्रि की शुरूआत
- byShiv
- 16 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। अगले महीने में शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व है। जिसे हिंदू धर्म में बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि, शारदीय नवरात्रि के ये नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होते हैं। इस दौरान भक्त पूरे विधि-विधान के साथ माता की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। ऐसे मे आज जानने की कोशिश करते हैं की इस बार माता के आगमन का वाहन क्या होगा और तिथियां क्या रहेगी।
शारदीय नवरात्रि 2026 कब से आरंभ हो रहे हैं?
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 10 अक्तूबर को रात 9 बजकर 19 मिनट से होगा। प्रतिपदा तिथि का समापन 11 अक्तूबर को रात 9 बजकर 30 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, शारदीय नवरात्रि का आरंभ 11 अक्तूबर 2026 से होगा।
क्या है इस साल माता का वाहन?
इस साल शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ रविवार के दिन हो रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब नवरात्रि की शुरुआत रविवार से होती है तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं। इसलिए इस बार माता का वाहन हाथी माना जा रहा है। यह बेहद शुभ होता है, जो सुख-समृद्धि लेकर आता है।
शारदीय नवरात्रि 2026
11 अक्तूबर 2026-नवरात्रि का पहला दिन - मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना
12 अक्तूबर 2026 -नवरात्रि का दूसरा दिन - मां ब्रह्मचारिणी पूजा
13 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का तीसरा दिन - मां चंद्रघंटा पूजा
14 अक्तूबर 2026- नवरात्रि का चौथा दिन - मां कूष्मांडा पूजा
15 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का पांचवां दिन - मां स्कंदमाता पूजा
16 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का छठा दिन - षष्ठी पूजा, मां कात्यायनी पूजा
17 अक्तूबर 2026- नवरात्रि का सातवां दिन - सप्तमी पूजा, मां कालरात्रि पूजा
18 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का आठवां दिन - अष्टमी पूजा
19 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का नौवां दिन - नवमी पूजा
20 अक्तूबर 2026- दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी
pc- aaj tak





