Shehzad Poonawalla: भाजपा के पूर्व नेता पूनावाला ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा, बकलोली करना बंद करें
- byShiv
- 25 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राहुल गांधी के स्मैश द पैट्रियार्की वाली टिप्पणी पर बीजेपी के पूर्व नेता शहजाद पूनावाला ने बहुत ही जोरदार निशाना साधा हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अंदर की स्थिति को उजागर कर बहुत बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने बहुत ही कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी बकलोली करना बंद करें।

साधा निशाना
स्मैश द पैट्रियार्की वाली राहुल गांधी की टिप्पणी पर निशाना साधने में शहजाद पूनावाला बीजेपी नेताओं से भी आगे निकल गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कांग्रेस नेता और उनकी पार्टी को आईना दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने लिखा है, राहुल घैंडी बकलोली बंद कीजिए। पहले अपने परिवार और पार्टी में पितृसत्ता को तोड़ें! राहुल गांधी ये जो बकलोली तुमने लगा रखी है,स्मैश द पैट्रियार्की आदि,ये तब ठीक लगती जब तुम और संदीप दीक्षित स्टेज पर खड़े होकर एक विदेशी महिला प्रधानमंत्री मेलोनी के बारे में सेक्सिस्ट, पेट्रियार्कल और मिस्थोजेनिस्टिक कमेंट नहीं करते।

कास्टिंग काउच के भी आरोप लगाए
बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी अपने घर में तो पुरुषों की प्रधानता खत्म कर नहीं पा रहे हैं और दूसरों को ज्ञान देने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा, बेटे को आगे बढ़ाने के चक्कर में बेटी को तो आगे बढ़ने नहीं दिया गया। प्रियंका को नेतृत्व में आगे लेकर आइए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अंदर कास्टिंग काउच को लेकर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं। पूनावाला ने कहा, शारदा राठौर से लेकर सिमोन रोजवेल जॉन से लेकर बाकी जो महिलाएं कास्टिंग काउच का शिकार बनी हैं, यौन उत्पीड़न का शिकार बनी हैं, उनसे जाकर पूछिए।
pc- keralakaumudi.com, ndtv,deccanchronicle.com






