Shehzad Poonawalla: पूनावाला ने बताई बीजेपी से इस्तीफा देने की वजह, मुझे किराया भरना हैं और मेरे पास... कांग्रेस में जाने की बताई शर्त
- byShiv
- 19 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। टीवी डिबेट में सत्ताधारी पार्टी के सबसे जाने-माने चेहरों में से एक पूनावाला ने कहा कि उन्होंने जरूरी आर्थिक और निजी हालात की वजह से यह फैसला लिया है।
क्या कहा इंटरव्यू में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीजेपी छोड़ने के बाद पूनावाला ने एक इंटरव्यू में कहा कि बीजेपी समेत राजनीतिक पार्टियां अपने प्रवक्ताओं को सैलरी नहीं देती हैं और उन्हें अपना गुजारा करने में मुश्किल हो रही थी। शहजाद पूनावाला ने कहा, मुझे किराया देना है। मेरा मकान मालिक मुझे मुफ्त में घर नहीं देगा क्योंकि मैं बीजेपी से हूं। वह 1 तारीख को किराया मांगता है। राजनीतिक पार्टियां कार्यकर्ताओं को पैसे नहीं देती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बीजेपी से गुजारे की उम्मीद नहीं थी और वह अब भी पार्टी और प्रधानमंत्री के विजन के प्रति प्रतिबद्ध हैं। पूनावाला ने कहा, बीजेपी का काम मेरा या किसी और कार्यकर्ता का गुजारा करना नहीं है।
कांग्रेस में शामिल होने के लिए रखी एक शर्त
कांग्रेस में वापस लौटने की संभावना को खारिज करते हुए शहजाद पूनावाला ने अपनी सोच बदलने के लिए शर्तें बताईं। पूनवाला ने मजाकिया अंदाज में कहा, मैं एक शर्त पर कांग्रेस में शामिल होऊंगा, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा को हटाओ और नेहरू के कामों के लिए माफी मांगो।
pc- jansatta





