Shehzad Poonawalla: शहजाद ने कहा, उन्होंने भाजपा छोड़ दी है और वे जो चाहे बोल सकते हैं, पार्टी उनका बाल भी बांका नहीं कर सकती
- byShiv
- 16 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। शहजाद पूनावाला भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भी लगातार एक्टिव हैं। वो अब तक कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सामने आ चके है और भाजपा का पक्ष रखते नजर आए हैं। इस बीच अब उन्होंने एक पॉडकास्ट में खुलकर अपनी राय रखी है। शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह से लेकर अपनी आगे की जर्नी सहित कई सवालों के जवाब दिए।
क्या कहा पूनावाला ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पॉडकास्ट में शहजाद पूनावाला ने कॉकरोच जनता पार्टी और पेपर लीक आंदोलन को हैंडल करने के भाजपा के तरीके को लेकर भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को एक ‘बुरा तानाशाह’ बताते हुए इस्तीफे की मांग जैसी बात भी की। वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त के साथ ‘इनसाइड आउट’ पॉडकास्ट में शहजाद पूनावाला ने कहा कि उन्होंने भाजपा छोड़ दी है और वे जो चाहे बोल सकते हैं, भाजपा उनका बाल भी बांका नहीं कर सकती, लेकिन अब भी वे कहेंगे कि भाजपा अन्य पार्टियों के मुकाबले अब भी सबसे बेहतर है।
भाजपा में शर्म लाज बाकी हैं
हाल ही में नीट पेपर लीक को लेकर हुए आंदोलन के दौरान भाजपा की ओर से देर से मिले रिस्पॉस का जिक्र किए जाने पर शहजाद पूनावाला ने कहा कि भाजपा एक विशाल टीम है और इसीलिए निर्णय लेने में कभी कभी देर हो सकती है। शहजाद पूनावाला ने कहा, “मैंने अब भाजपा छोड़ दिया है। अब भाजपा मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। ना बाल बांका कर सकती है, ना मुझे पैसा दे रही है, लेकिन मैं फिर भी पूरी ईमानदारी से कहूंगा कि भाजपा में फिर भी शर्म लाज है।
pc- bharatpedia.org






