Shivraj Patil Death: देश के पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, लंबे समय से बताएं जा रहे थे बीमार

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर का निधन हो गया। शिवराज पाटिल मुंबई अटैक के वक्त देश के होम मिनिस्टर थे। खबरों की माने तो महाराष्ट्र के लातूर में उनका निधन हुआ है। शिवराज पाटिल 91 साल के थे और लंबे समय से बीमार बताएं जा रहे थे। उन्होंने आज शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे लातूर में अपने घर ‘देवघर’ में आखिरी सांस ली।

रह चुके हैं कई पदों पर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शिवराज पाटिल चाकुरकर लोकसभा के स्पीकर रह चुके थे। उन्होंने कई केंद्रीय मंत्री पदों पर काम किया। मुंबई में जब 2008 में आतंकी हमला हुआ था, तब देश के गृह मंत्री शिवराज पाटिल ही थे, मुंबई अटैके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था, उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में देश के लिए कई प्रतिष्ठित पदों पर काम किया।

कौन थे शिवराज पाटिल?
लातूर के चाकुर के रहने वाले शिवराज पाटिल चाकुरकर मराठवाड़ा और महाराष्ट्र में कांग्रेस के एक असरदार और अहम व्यक्ति थे।  लातूर लोकसभा क्षेत्र से सात बार जीते थे। 2004 में लोकसभा में हारने के बाद भी उन्होंने राज्यसभा से गृह मंत्री का पद और केंद्रीय जिम्मेदारियां स्वीकार की थीं।

pc- economictimes.indiatimes.com