Skin Care Tips: कोहनी और घुटने का कालापन दूर करने में बहुत ही उपयोगी है शहद, इस चीज के साथ लें काम

इंटरनेट डेस्क। शरीर के कुछ हिस्सों पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे पाने के कारण इनकी रंगत डार्क हो जाती है। शरीर के इन हिस्सों में कोहनी और घुटने प्रमुख है। इसी कारण ये दोनों ही हिस्से बाकी शरीर से बिल्कुल अलग नजर आते हैं। 
आज हम आपको एक घरेलू उपाय के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसका उपयोग कर शरीर के इन हिस्सों को साफ बना सकते हैं। इसका उपयोग करने से डेड स्किन सेल्स को आसानी से साफ किया जा सकता है। 
इसके लिए शहद बहुत ही उपयोगी है। इसका उपयोग करने से कोहनी और घुटने का कालापन दूर हो जाता है। उबटाई चीनी और शहद आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है। 
उबटाई चीनी चेहरे की त्वचा को साफ करने के लिए विशेष प्रकार से बनाई जाती है। आप इसमें शहद मिला लें। अब आप इसका घुटने और कोहनी पर मसाज करें। इससे आपकी त्वचा की रंगत निखर जाएगी। ये पेस्ट स्किन को साफ रखने में भी उपयोगी है। 

PC: freepik