SL vs IND: स्टेडियम में फ्री में देख सकते हैं आप भारत और श्रीलंका टेस्ट मैच, नहीं देना होगा पैसा

इंटरनेट डेस्क। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। भारत और श्रीलंका के बीच शुरू होने जा रही सीरीज के पहले बोर्ड की और से बड़ा ऐलान किया गया है। जानकारी के अनुसार 15 अगस्त से गॉल में शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान क्रिकेटप्रेमियों को स्टेडियम में मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा। 

पहला मैच गॉल स्टेडियम पर होगा जबकि दूसरा टेस्ट कोलंबो में 23 से 27 अगस्त के बीच खेला जायेगा। इस सीरीज से पहले भारत और श्रीलंका के बीच तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला जा रहा है। 

श्रीलंका क्रिकेट ने एक विज्ञप्ति में कहा ,श्रीलंका क्रिकेट यह घोषणा करता है कि भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के दौरान दर्शकों को मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा जिससे क्रिकेटप्रेमियों को विश्व स्तरीय टेस्ट क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा। श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट देखने दर्शक कम ही आते हैं। पहले भी भारतीय टीमों ने खाली स्टेडियमों में मैच खेले हैं।

PC- cricinfo.com