SL vs WI: श्रीलंका टीम को मिला उसका नया कप्तान, वनडे और टी20 कमान संभालेंगे कुसल मेंडिस
- byShiv
- 26 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। श्रीलंका क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज का दौरा करने जा रही है। इस दौरे के पहले श्रीलंका की व्हाइट बॉल टीम को अब एक रेगुलर कैप्टन मिल गया है। वनडे और टी20 टीम की कमान कुसल मेंडिस को दी गई है। नए अंतरिम प्रशासन के तहत नवनियुक्त चयन पैनल ने सोमवार 25 मई को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम का ऐलान किया।
जानकारी के अनुसार श्रीलंका की टीम को वेस्टइंडीज के दौरे पर दो टेस्ट, 3 वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। टेस्ट टीम के कप्तान अभी भी धनंजय डिसिल्वा ही हैं। हालांकि, बाएं हाथ के मध्य क्रम के बल्लेबाज कमिंदु मेंडिस को उप कप्तान बनाया गया है। कमिंदु मेंडिस सीमित ओवरों की दोनों टीमों के भी उपकप्तान हैं।
मेंडिस, जिन्होंने पहले 17 वनडे मैचों में देश की कप्तानी की थी, अब 50 ओवर के फॉर्मेट और टी20 दोनों की कप्तानी संभालेंगे। उन्होंने क्रमशः चरित असलांका और दासुन शनाका की जगह ली है। बल्लेबाज पासिंदु सूरियाबंदरा और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज इसिथा विजेसुंदरा के रूप में टेस्ट टीम में दो ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। सीमित ओवरों की टीम में लंबे कद के दाएं हाथ के बल्लेबाज लसिथ क्रूसपुले को भी जगह मिली है जिन्होंने पिछले महीने न्यूजीलैंड ए टीम के खिलाफ शतक बनाने के बाद चुना गया है।
PC- thesportstak.com






