Sunny Deol: सनी देओल का क्लीन शेव लुक देख हर कोई हैरान, कई लोग कह रहे हनुमान जी के रोल की तैयारी शुरू

इंटरनेट डेस्क। एक्टर सनी देओल अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अभी सनी देओल अपनी नई फिल्म इक्का की प्रमोशन करने में लगे हुए है। इसके पहले सनी देओल को पिछली बार फिल्म बॉर्डर 2 में देखा गया था। अब सनी के हाथ में कई सारी फिल्में हैं, इसी बीच सनी को नए लुक में देखा गया। सनी देओल ने क्लीन शेव लुक लिया हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

सनी देओल का नया लुक
सनी देओल को हाल ही में स्पॉट किया गया, वो ब्लू शर्ट और डेनिम में नजर आए। उन्होंने व्हाइट शूज पहने हुए थे और काला चश्मा लगाया हुआ था। सनी देओल का क्लीन शेव लुक फैंस को काफी पसंद भी आया। यूजर्स ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने हनुमान जी के रोल के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

बता दें कि सनी देओल रामायण में नजर आएंगे। इस फिल्म को नितेश तिवारी बना रहे हैं, फिल्म में सनी देओल हनुमान के रोल में होंगे। फिल्म को दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट इस दिवाली रिलीज होगा। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा।

pc-moneycontrol.com