Supreme Court Recruitment 2026: 'कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड)' के पदों पर निकली भर्ती, 27 अक्टूबर से पहले करें आवेदन!
- byvarsha
- 15 Oct, 2026
Pc: jagran
ग्रेजुएट युवाओं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court of India) में काम करने का बेहतरीन मौका सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) के 15 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2026 तक ऑफलाइन/ईमेल के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
मुख्य विवरण
पद का नाम: कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) -
कुल पद: 15 (संभावित)
वेतनमान (Pay Scale): पे मैट्रिक्स का लेवल 11 (₹67,700 - ₹2,08,700) + अन्य स्वीकार्य भत्ते।
भर्ती का प्रकार: डेपुटेशन (प्रतिनियुक्ति) आधार पर।
पात्रता और शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
शॉर्टहैंड स्पीड: अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 120 शब्द प्रति मिनट (w.p.m.) की गति आवश्यक है।
टाइपिंग स्पीड: कंप्यूटर ऑपरेशन का ज्ञान और 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।
अनुभव: हाई कोर्ट या जिला अदालतों में प्राइवेट सेक्रेटरी, सीनियर PA, PA, या सीनियर स्टेनोग्राफर के पद पर कम से कम 5 वर्ष की नियमित सेवा का अनुभव।
आयु सीमा: 1 अक्टूबर 2026 तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
शॉर्टहैंड स्किल टेस्ट: 120 w.p.m. की गति पर अंग्रेजी शॉर्टहैंड टेस्ट (अधिकतम 5% गलतियों की अनुमति)।
इंटरव्यू / इंटरैक्शन: स्किल टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
पिछले 5 वर्षों के ACRs/APARs और विजिलेंस क्लीयरेंस की समीक्षा की जाएगी।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप (Proforma) में आवेदन पत्र भरकर अपने संबंधित हाई कोर्ट के माध्यम से रूट करना होगा।
शुरुआती जांच के लिए स्कैन की गई कॉपी recruitment.cell@sci.nic.in पर ईमेल द्वारा भेजनी होगी।
इसके बाद पूर्ण आवेदन पत्र मूल दस्तावेजों के साथ Recruitment Cell, Supreme Court of India, Tilak Marg, New Delhi - 110001 के पते पर डाक द्वारा भेजना होगा।





