Surya Kumar: टी20 में सूर्य कुमार के नाम दर्ज हुई ये खास उपलब्धि, इस खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव अभी घरेलू क्रिकेट में सैयद मु्श्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं। जहां उन्होंने मुंबई के लिए खेलते हुए केरल के खिलाफ 32 रनों की पारी खेली, भले ही इस मैच में वो मुंबई को जीत नहीं दिला पाए लेकिन उन्होंने एक कारनामा कर दिया।

सूर्यकुमार यादव ने केरल के खिलाफ मैच में 25 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल रहे। इसी के साथ वह मुंबई के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए और उन्हें नंबर-1 की कुर्सी मिल गई। उन्होंने आदित्य तारे का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। आदित्य ने मुंबई के लिए टी20 क्रिकेट में कुल 1713 रन बनाए थे, अब सूर्या उनसे आगे निकल गए और उन्होंने 1717 रन बना लिए हैं।

सूर्यकुमार यादव मुंबई की टीम के लिए साल 2010 से टी20 क्रिकेट में खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 71 टी20 मैचों में कुल 1717 रन बनाए हैं, जिसमें 9 अर्धशतक शामिल रहे हैं। इसके अलावा उनके नाम पर 64 छक्के भी दर्ज रहे हैं। सूर्या टी20 क्रिकेट में विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।

pc- insidesport.in