T20 World Cup 2026: यूएई की टीम को बड़ा झटका, टीम के ओपनर खिलाड़ी को किया गया बाहर

इंटरनेट डेस्क। संयुक्त अरब अमीरात के स्टार ओपनर मुहम्मद जोहेब को अनुशासनात्मक कारणों से चेन्नई से घर भेज दिया गया है। अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को यह जानकारी दी। टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला एक दिन बाद होना है। सोमवार को जारी एक बयान में अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि ‘आगे की जानकारी समय आने पर साझा की जाएगी।

मंगलवार को यूएई की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ चेन्नई में अपना पहला वर्ल्ड कप मैच खेलेगी। टीम के एक अहम टॉप ऑर्डर बल्लेबाज की गैरमौजूदगी से दबाव बढ़ गया है। खासकर तब जब टीम अपने पिछले वॉर्म-अप मैच में इटली के खिलाफ सिर्फ 81 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

जोहेब ने उस मैच में नंबर 9 पर बल्लेबाजी की थी, जबकि इससे पहले नेपाल के खिलाफ पिछले वॉर्म-अप में उन्होंने नंबर 3 पर 26 गेंद में 19 रन बनाए थे। अब टीम ने 21 साल के आर्यंश शर्मा को कप्तान मुहम्मद वसीम के साथ ओपनिंग के लिए चुना है। जोहेब ने मई 2025 में यूएई के लिए डेब्यू किया था और तब से 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

pc- news18