T20 World Cup 2026: भारत के लिए बढ़ी टेंशन, यह दिग्गज खिलाड़ी हुआ चोटिल!

इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब मात्र 2 दिन का समय शेष रह गया है। लेकिन उसके पहले भारतीय टीम की चिंता बढ़ गई है। जी हां आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन भारत को एक और फिटनेस समस्या का सामना करना पड़ा है। हर्षित राणा को लेकर चिंताजनक खबर सामने आ रही है। बुधवार रात डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए एकमात्र वार्म-अप मैच के दौरान तेज गेंदबाज हर्षित राणा सिर्फ एक ओवर फेंकने के बाद मैदान से बाहर चले गए।

हर्षित राणा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म मैच में ओवर करने के दौरान अहसज महसूस किया। उन्होंने दो बार अपनी रन-अप रोक दी थी और बाद में उन्हें घुटने को पकड़ते हुए देखा गया। इसके बाद वह मैदान छोड़कर चले गए।

अब तक हर्षित राणा ने भारत की तरफ से 2 टेस्ट, 14 वनडे और 9 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टी20 में 9, वनडे इंटरनेशनल में 26 जबकि टेस्ट में 4 विकेट चटकाए हैं।

pc- aaj tak