T20 World Cup 2026: जाने क्यों टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल रहे कमिंस, खुद किया खुलासा

इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप की शुरूआत होने जा रही है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस ने पहली बार स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने लंबे करियर और 2027 के बेहद व्यस्त इंटरनेशनल कैलेंडर को ध्यान में रखते हुए टी20 वर्ल्ड कप से हटने का फैसला किया।

कमिंस इस समय चोट से भी जूझ रहे हैं, यह चोट पिछले साल जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे के दौरान लगी थी। इसके बाद से वह केवल एडिलेड टेस्ट में एशेज जिताने वाले मुकाबले में ही खेल पाए हैं। 

एशेज सीरीज को सिर्फ 11 दिनों में अपने नाम करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट और कमिंस ने फैसला किया कि वह सीजन के आखिरी दो टेस्ट नहीं खेलेंगे, ताकि टी20 वर्ल्ड कप तक पूरी तरह फिट हो सकें। हालांकि, उनकी रिकवरी का समय बढ़ता चला गया, जिससे कमिंस ने टी20 वर्ल्ड कप को छोड़ने का फैसला किया।

pc- espncricinfo.com