T20 World Cup 2026: फिन एलेन ने कर दिया ये कारनामा, बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर फिन एलेन ने बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में शतक जड़ दिया। टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एलेन के बल्ले ने आग उगली और केवल 33 गेंदों में शतक जड़ दिया। एलेन की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही एलेन ने मौजूदा टूर्नामेंट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

फिन एलेन टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। एलेन ने मौजूदा टूर्नामेंट में 8 मैचों में 20 छक्के जमाए। फाइनल में इसकी संख्या में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। बता दें कि कीवी बल्लेबाज ने शिमरोन हेटमायर का रिकॉर्ड तोड़ा। कैरेबियाई खिलाड़ी ने मौजूदा टी20 वर्ल्‍ड कप  में 19 छक्के जमाए।

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। फरहान ने 18 छक्के जड़े। 2024 टी20 वर्ल्‍ड कप  में 17 छक्के जड़ने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन इस लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल ने 2012 में 16 छक्के जड़े थे और वो इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर काबिज हैं।